फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: सुपर-100 कार्यक्रम के पंजीकरण में अंबाला अव्वल, यमुनानगर फिसड्डी

Wed, 01 Feb 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
NA
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी।
भिवानी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुपर-100 कार्यक्रम के तहत नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसमें 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। योजना में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से 30126 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें अंबाला जिला 3507 आवेदनों के साथ अव्वल और महज 558 आवेदनों की वजह से यमुनानगर फिसड्डी रहा है। वहीं भिवानी में अब तक 2328 आवेदन हुए हैं, जोकि प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी तीन फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले ऐसे बच्चों को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दो टेस्ट राउंड क्लीयर करने होंगे। टेस्ट में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

यह है शेड्यूल
- तीन फरवरी तक विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन।
- 10 फरवरी को लेवल एक की परीक्षा होगी।
- 28 फरवरी को लेवल एक की परीक्षा का परिणाम घोषित होगा।
- अप्रैल माह में लेवल दो की परीक्षा होगी।
चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ
- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे।
- नीट और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने और खाने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
दूसरे राउंड में लेंगे हिस्सा
पहले राउंड पार करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जाएगा। जो बच्चे पास होंगे, वहीं दूसरे राउंड के टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इस टेस्ट से पहले प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट द्वारा कोचिंग भी दी जाएगी। दूसरे चरण की टेस्ट और प्रक्रिया का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अनुसार पंजीकरण के आंकड़े
जिला पंजीकरण
अंबाला 3507
भिवानी 2328
चरखी दादरी 1038
फरीदाबाद 926
फतेहाबाद 1919
गुरुग्राम 1435
हिसार 2358
झज्जर 619
जींद 1427
कैथल 1209
करनाल 1447
कुरुक्षेत्र 1172
महेंद्रगढ़ 888
नूंह 1180
पलवल 725
पंचकूला 1205
पानीपत 989
रेवाड़ी 2225
रोहतक 917
सिरसा 1038
सोनीपत 1018
यमुनानगर 558
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी योजना है। सुपर-100 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी रखें। यह योजना विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में काफी लाभदायक साबित हो रही है। इससे विद्यार्थियों को निशुल्क नीट और जेईई की कोचिंग मिल सकेंगी।
- रोहित इंदौरा, नोडल ऑफिसर, सुपर 100 एवं बुनियाद योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed