फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder, shooter, arrested, police

अनुज हत्याकांड : शूटर नवीन को गिरफ्तार किया

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
murder, shooter, arrested, police
अनुज हत्याकांड में सीआईए की टीम ने शूटर नवीन उर्फ नब्बू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस हत्याकांड में सात आरोपियों को काबू कर चुकी है। वहीं, दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी नवीन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

भिवानी सीआईए थाना इंचार्ज योगेश कुमार की टीम ने अनुज हत्याकांड में शूटर विद्यानगर निवासी नवीन उर्फ नब्बू को गिरफ्तार किया है। नवीन एक होटल पर काम करता था और अनुज हत्याकांड से जुड़े आरोपियों का साथी था। वारदात के समय आरोपी उनके साथ था और अनुज पर गोली चलाई थी। सीआईए पुलिस टीम इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि अब तक पुलिस इस मामले में राहुल, बच्ची सहित छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि इस मामले में नवीन सातवां आरोपी भी काबू किया गया है। इस मामले में अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है, जिनकी तलाश में छापामारी चल रही है, जल्द ही उन्हेें भी काबू किया जाएगा। वहीं, आरोपी नवीन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed