फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder, police, two arrested

अनुज हत्याकांड में दो आरोपी किए गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
murder, police, two arrested
अनुज हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
सीआई की टीम ने बुलेट स्पेयर पार्ट्स दुकान संचालक अनुज की गोली मारकर हत्या कि जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गत 20 जून को बाइक सवार चार बदमाशों ने महम रोड चोखानी स्टेट बुलेट स्पेयर पार्ट्स दुकान संचालक अनुज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दिन दहाड़े हुई इस हत्या के बाद आरोपियों का सुराग लगाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया था। सिविल लाइन पुलिस ने गांव जगरामबास निवासी मृतक के पिता करण सिंह की शिकायत पर अनुज की गोली मारकर हत्या किए जाने पर केस दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर मामले की तहकीकात सीआईए की टीम द्वारा की जा रही थी।

इसी मामले में सीआईए इंचार्ज योगेश हुडा की टीम ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा था। सीआईए की टीम ने दस अगस्त को अनुज हत्याकांड मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की। टीम ने आरोपी मुकेश उर्फ मीकू वासी दिनोद को गांव से ही गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी राहुल को जागृति कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सीआईए के एसआई मुरारीलाल की टीम ने अनुज हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान विद्या नगर वासी आशीष उर्फ आशु व राहुल सांगा के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि वारदात वाले दिन उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी। वहीं आरोपी राहुल सांगा ने बताया कि उसने योजना बनो और आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। जांच अधिकारी ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed