{"_id":"65eb5ce909d86758a90919b4","slug":"murder-of-a-young-man-by-slitting-his-throat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-114354-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गला रेतकर युवक की हत्या करने के बाद 10 किलोमीटर पैदल चल थाने में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गला रेतकर युवक की हत्या करने के बाद 10 किलोमीटर पैदल चल थाने में किया आत्मसमर्पण
Sat, 09 Mar 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। खून से सने हाथ दिखाकर कहा कि मैंने एक बंदे को चोट मार दी है साहब, वो मर गया। यह सुनकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारी पहले तो हैरान रह गए और फिर उसे मौके पर ले जाकर खून से सना शव देकर दंग रह गए। मामला शुक्रवार दोपहर का है। सिवानी क्षेत्र के बड़वा से नलोई रोड पर किन्नू के खेतों के समीप रेतीले टीले पर जांटी के पेड़ के नीचे पुलिस को युवक की हत्या के बाद खून से लथपथ शव पड़ा मिला और कातिल उनके सामने खड़ा था।
कस्बा सिवानी क्षेत्र के गांव बड़वा निवासी रोबिन (22) की गन्ना छीलने वाले कापा से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्यारे विष्णु ने वारदात स्थल से करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर खुद सिवानी पुलिस थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। रोबिन के पिता ताराचंद की शिकायत पर सिवानी पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
ताराचंद ने पुलिस को बताया कि वह सिवानी पीएचसी में डीसी रेट पर सफाई कर्मचारी काम कर रहा है। उसकी दो लड़की और दो लड़के हैं। चारों अविवाहित हैं। उसके बड़े लड़के रोबिन को शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव का ही विष्णु अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि बड़वा नलाई मार्ग पर किन्नू के खेत के पास जांटी के पेड़ के नीचे उसके बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी है। वहीं सिवानी पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में हत्या आरोपी विष्णु ने बताया कि रोबिन ने कुछ दिन पहले मां-बहन की गाली थी, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। रोबिन सिवानी के एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था, जबकि हत्या आरोपी विष्णु हिसार की एक रोलिंग मिल में काम करता है।
विज्ञापन
सिवानी पुलिस थाना एसएचओ सुखबीर जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा हत्या आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।