फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mukesh and Sunil achieved first place in yoga sports competition

Bhiwani News: योग खेल प्रतियोगिता में मुकेश व सुनील ने हासिल किया प्रथम स्थान

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Mukesh and Sunil achieved first place in yoga sports competition
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योग खेल प्रतियोगिता के लिए चयन स्पर्धा में योग करते योगा ​खिलाड़ी। 
भिवानी। छोटू राम स्टेडियम रोहतक में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योग खेल प्रतियोगिता के लिए चयन स्पर्धा हुई। इसमें हरियाणा टीम में भिवानी से दो खिलाड़ी मुकेश शर्मा व सुनील शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनका चयन मार्च में चंडीगढ़ में होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

इन्होंने पिछले वर्ष भी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योग प्रतियोगिता के आर्टिस्टिक पेयर मुकाबले में स्वर्ण पदक प्राप्त करके हरियाणा के साथ-साथ भिवानी जिले का नाम रोशन किया है। मुकेश शर्मा वित्त विभाग, हरियाणा में सीनियर रिसर्च ऑफिसर के पद पर तथा सुनील शर्मा शिक्षा विभाग में अंग्रेजी लेक्चर के पद पर कार्यरत है। ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। सुनील शर्मा वर्तमान में हरियाणा योग खेल एसोसिएशन के राज्य सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed