फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP inaugurated Shyam Kund gate built at a cost of Rs 25 lakh in Dharedu

Bhiwani News: धारेडू में 25 लाख रुपये की लागत से बने श्याम कुंड द्वार का सांसद ने किया उद्घाटन

Thu, 08 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated Shyam Kund gate built at a cost of Rs 25 lakh in Dharedu
गांव धारेडू में श्याम कुंड द्वार का उद्घाटन करते सांसद धर्मवीर सिंह। 
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भारत शांति प्रिय देश है। हमारा देश किसी भी रूप में कमजोर नहीं है। भारत ने आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दिया। लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह बुधवार को गांव धारेडू में 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित श्याम कुंड द्वार के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित समारोह में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सख्त खिलाफ है। भारत ने किसी भी देश की एक इंच जमीन भी नहीं हड़पी है। भारत पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सशक्त और मजबूत है। पहलगाम में आतंकवादी घटना की बाद भारत ने सिंदूर सर्जिकल स्ट्राइक से अनेक आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि पानी की कीमत को पहचाने। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। पानी के प्राकृतिक संसाधन काम होते जा रहे हैं, ऐसे में पानी को व्यर्थ बहने से रोकना होगा। पानी की बचत के लिए प्रत्येक नागरिक में जागरूकता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण और बिजली संरक्षण का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे जरूरत के अनुरूप ही बिजली का प्रयोग करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्राम पंचायत की तरफ से स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण करने, श्याम कुंड धर्मशाला की चहारदीवारी बनवाने, जल घर का नवीनीकरण करवाने, नहर से जोहड़ तक पानी की सप्लाई करवाने और जल घर में ट्यूबवेल स्थापित करवाने सहित मांग रखी। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन सभी मांगों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाएं।

इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को पगड़ी पहनाकर श्याम बाबा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, बीडीपीओ सोमबीर कादियान, सरपंच प्रतिनिधि बजरंग शर्मा, भानाराम शर्मा, कृष्ण शर्मा, पूर्ण भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, सुबर, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed