फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Deepender Singh Hooda slam BJP

Bhiwani: कुर्सी जाने वाला 130वां संशोधन नहीं होने देंगे पास, विपक्षी दलों को अस्थिर करना चाहती है BJP: हुड्डा

Tue, 26 Aug 2025 07:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 07:46 PM IST
सार

हुड्डा ने प्रस्तावित 130वें संवैधानिक संशोधन, जिसमें 30 दिन की जेल होने पर जनप्रतिनिधियों की सदस्यता रद्द करने का प्रावधान है, को विपक्ष को खत्म करने का हथियार करार दिया।

विज्ञापन
MP Deepender Singh Hooda slam BJP
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को भिवानी के चांग गांव में पूर्व विधायक शशि परमार के बड़े भाई राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, चुनावी अनियमितताओं और प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था पर सवाल

दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जनता निश्चिंत थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में गुंडे और अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उन्होंने फिरौती, हत्या और अन्य अपराधों में वृद्धि का आरोप लगाते हुए कहा हरियाणा अब अपराध का गढ़ बन चुका है, जहां गैंग्स के बीच फिरौती की होड़ लगी है। मनीषा हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा, जिससे सरकार की नाकामी उजागर हुई है। 
विज्ञापन

चुनावी अनियमितताओं का आरोप

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने दावा किया कि भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक की एक सीट पर उठाए गए मुद्दे का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के पास इसका कोई जवाब नहीं था। उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र में भी ऐसी अनियमितताओं की बात कही और दावा किया कि हरियाणा में हुई गड़बड़ियों के सबूत जल्द ही जनता के सामने लाए जाएंगे।

130वां संवैधानिक संशोधन विपक्ष को खत्म करने की साजिश

हुड्डा ने प्रस्तावित 130वें संवैधानिक संशोधन, जिसमें 30 दिन की जेल होने पर जनप्रतिनिधियों की सदस्यता रद्द करने का प्रावधान है, को विपक्ष को खत्म करने का हथियार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून भ्रष्टाचार रोकने के बजाय विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने के लिए बनाया गया है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर भाजपा इस कानून का गलत इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने कहा अगर यह कानून पहले लागू होता, तो भाजपा झारखंड और दिल्ली की विपक्षी सरकारों को पहले ही गिरा चुकी होती। कांग्रेस इस बिल को संसद में पास नहीं होने देगी। 

कांग्रेस को जनता का समर्थन

हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में हाल के विधानसभा सत्र में कांग्रेस को जनता का मजबूत समर्थन मिला है। उन्होंने कहा जनता ने कांग्रेस को बराबर का बहुमत दिया है, और सरकार को अब इसका अहसास हो रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।



ये भी पढ़ें: मनीषा मौत मामला : हरियाणा सरकार ने CBI को सौंपा केस, तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुलझेगी गुत्थी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed