फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   monkey, businessman, leg injured

सेक्टर में बंदरों का आतंक : घर बैठे व्यापारी के पैर को काटा

Fri, 07 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
monkey, businessman, leg injured
बंदर के काटने के बाद जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शहर के पॉश इलाका सेक्टर 13 व 23 में इन दिनों बंदरों का आतंक बना है। फिलहाल पूरे शहर से बंदर पकड़ने का ठेका दिया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद शहर की अधिकांश कॉलोनियों में बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर रहे हैं। ताजा मामला वीरवार शाम का है। सेक्टर 23 में घर के अंदर बैठे एक युवक पर तीन बंदरों ने हमला कर दिया। अचानक बंदरों के हमले से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिजन इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सेक्टर 23 वासी गोपाल ने बताया कि उसका भाई दयानंद राजस्थान में जूतों का व्यापारी है जो इन दिनों पिता से मिलने यहां आया हुआ था। वीरवार शाम को वह घर में बैठा था कि इसी दौरान तीन बंदरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। दयानंद की गर्दन पर एक बंदर ने अटैक किया, लेकिन गर्दन को बचाया तो दूसरे बंदर पैरों पर काटने लगे। इसी दौरान उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो बंदर दीवार चढ़कर भाग गए। गोपाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके बड़े भाई रोहताश को भी बंदरों ने हमला कर जख्मी कर दिया था। उसने बताया कि बंदर इतने बेखौफ है कि उनका घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल इमरजेंसी में दयानंद को बंदर काटने पर प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed