फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Monica won Gold in All India Inter University by defeating World Champion

मोनिका ले वर्ल्ड चैंपियन को हराकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Monica won Gold in All India Inter University by defeating World Champion
भिवानी। महिला मुक्केबाज मोनिका ने 17 से 24 दिसंबर तक पंजाब के एलपीयू जालंधर
विज्ञापन

में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम भार वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन तन्नू को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। विजेता खिलाड़ी का भिवानी पहुंचने पर स्मार्ट फिटनेस प्वायंट द्वारा सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय भीम अवॉर्डी कोच संजय श्योराण, महासचिव प्रीतम दलाल, अकादमी अध्यक्ष निलम गुप्ता व अपने माता-पिता को दिया। कोच संजय श्योराण ने बताया कि विजेता मुक्केबाज मोनिका का चयन 2022 में आयोजित होने वाले एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए हुआ है। इस अवसर पर पूनम, कृष्ण कुमार, राकेश, अमित, नरेंद्र, सुरेश समेत अनेक खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed