{"_id":"6701b9b7f4a8d934f905d064","slug":"molestation-video-goes-viral-bhiwani-news-c-21-hsr1020-479801-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रैली में महिला नेता के साथ मंच पर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रैली में महिला नेता के साथ मंच पर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल
Sun, 06 Oct 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में एक महिला नेता के साथ मंच पर छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे न्यूज चैनल की खबर की तरह बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें महिला नेता का नाम व फोटो भी सार्वजनिक हुआ।
बाद में महिला नेता ने खुद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से दुष्प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा की टिप्पणी के बाद यह मामला अधिक गंभीर हो गया। इस बारे में सैलजा ने कहा कि ऐसे लोगों पर पार्टी को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर को हुई रैली की एक छोटी सी क्लीप को वायरल किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजेंद्र लोहान ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि किसी भी महिला की इज्जत को इस तरह से उछालना निंदनीय है। इस मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। महिला नेता फिलहाल इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।