फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Molestation in general hospital OPD

सामान्य अस्पताल की ओपीडी में छेड़छाड़

Fri, 11 Jul 2014 01:09 AM IST
bhiwani
bhiwani Updated Fri, 11 Jul 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ शोहदों ने सामान्य अस्पताल में महिला के सामने ही उसकी बेटी
विज्ञापन
के साथ छेड़खानी की। मां ने साहस दिखाते हुए छेड़छाड़ कर भाग रहे दो युवकों को दबोच लिया। दोनों को पुलिस हवाले कर दिया गया।

छेड़छाड़ की इस घटना के दौरान सामान्य अस्पताल परिसर में खूब हंगामा हुआ और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने 12 बजे सामान्य अस्पताल की ओपीडी की है।

 एक महिला अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर इलाज कराने पहुंची। जब वे लाइन में लगी थी तो तीन युवकों ने उक्त युवती से छेड़छाड़ की और पर्ची पर मोबाइल नंबर लिख उस ओर फेंका। यह सब लड़की की मां ने देख लिया और युवकों को पकड़ने दौड़ पड़ी।

युवकों ने भी लड़की की मां को अपनी ओर आता देख दौड़ लगा दी। मगर लड़की की मां रूकी नहीं और अस्पताल के पीछे की ओर एक युवक को दबोचा और अस्पताल की ओपीडी के प्रथम गेट के पास दूसरे युवक को दबोचा। इस दौरान महिला गिर भी गई मगर पीछा नहीं छोड़ा।

दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब युवकों को पकड़ा गया तो अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई एक-दूसरे से मामला पूछते देखा गया। बाद में युवक को अस्पताल चौकी में ले जाया गया। चौकी के बाहर भी लोगाें की भीड़ जमा रही। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। बाद में पकडे़ गए एक युवक को जैन चौक चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एएसआई रामअवतार ने बताया कि छेड़छाड़ की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed