फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mission Admission: 20 percent students are making mistakes in online application

मिशन एडमिशन: ऑनलाइन आवेदन में 20 फीसदी विद्यार्थी कर रहे गलती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: 20 percent students are making mistakes in online application
भिवानी। स्नातक कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से जारी है। इसके लिए विद्यार्थी साइबर कैफे में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कॉलेज दाखिला कमेटी भी 18 अगस्त से फार्म सत्यापन में लगी हुई है। सत्यापन के दौरान सामने आया कि 20 फीसदी विद्यार्थी आवेदन में गलती कर रहे है। इसकी वजह से फार्म को रिजेक्ट कर सही करने के लिए विद्यार्थियों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएचई पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है। स्नातक की कक्षाओं के फार्म को भर रहे है। फार्म भरने में की जल्दबाजी के कारण सत्यापन के दौरान काफी गलतियां मिल रही है। सत्यापन में आए फार्मों में विद्यार्थी डीएचई पोर्टल डाटा के अनुसार जानकारी अपलोड नहीं कर रहे। इसकी वजह से करीब 20 फीसदी फार्म रद्द हो रहे है। दाखिल टीम की ओर से जिस कारण से फार्म को रद्द किया गया है उस पर पोर्टल पर वेरिफाई कमेंट बॉक्स में रद्द करने का कारण लिखा जाता है। जैसे ही कॉमेंट को वहां से वेरिफाई किया जाएगा, विद्यार्थी के फोन पर मेसेज चला जाएगा। इस त्रुटि को विद्यार्थी 26 अगस्त तक सही कर सकता है। सही जानकारी के साथ जमा फार्म को मेरिट सूची के लिए वेरिफाई कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडमिशन का शेड्यूल
- 26 अगस्त तक आवेदन भर सकते हैं।
- 18 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
- दो सितंबर को पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
- दो से छह सितंबर तक पहली लिस्ट के विद्यार्थी फीस जमा कर सकेंगे। यदि लेट हुए तो मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाएंगे।
- आठ सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
- आठ से 11 सितंबर को फीम जमा करवानी होगी।
- अगर सीटें खाली रहती हैं तो 13 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
वर्जन:
स्नातक में दाखिले के लिए अब तक 2275 विद्यार्थी आवेदन कर चुके है। कॉलेज दाखिला कमेटी के द्वारा फार्म सत्यापन का काम किया जा रहा है। काफी फार्म में गलतियां भी सामने आ रही है। इसकी सूचना विद्यार्थियों को दी जा रही है, ताकि वे अपना फार्म ठीक कर सके। विद्यार्थी फार्म भरते समय हर बिंदु को बारीकी से भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रेखा शर्मा, एडमिशन नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजीव महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed