फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mismanagement in Bhiwani no bicycle at home, a trolley of 14 tyres is running in the family identity card

परिवार पहचान पत्र में गड़बड़झाला: विजय के पास घर पर साइकिल तक नहीं, PPP में चल रहा 14 टायरों का ट्राॅला

Tue, 10 Jun 2025 11:56 AM IST
नवीन दलाल अशोक भारद्वाज, भिवानी
अशोक भारद्वाज, भिवानी Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 AM IST
सार

परिवार पहचान पत्र में इन लोगों की आय एक लाख 80 हजार से अधिक होने के साथ वाहन भी पंजीकृत दिखाए गए हैं। डिपो पर राशन लेने के लिए पहुंचे तो बीपीएल राशन कार्ड कटने का पता चला।

विज्ञापन
Mismanagement in Bhiwani no bicycle at home, a trolley of 14 tyres is running in the family identity card
परिवार पहचान पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

जिनके घर पर चलाने के लिए साइकिल तक नहीं है, उनके नाम पर कागजों में 14 टायरों का ट्राला, स्कूटी व कार चल रहे हैं। परिणाम स्वरूप गरीब बीपीएल कार्डधारक राशन से वंचित हो रहे हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित सरल केंद्र में परिवार पहचान पत्र काउंटर पर ऐसे लोगों की भीड़ गलतियों को सुधारवाने के लिए लाइन में खड़ी नजर आ रही है, जिनके नाम पर वाहन पंजीकृत हैं। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले कई लोगों के नाम पर प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहनों का पंजीकरण किया गया है, लेकिन यह प्रक्रिया किसने और कैसे की, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन


यह स्थिति अब इन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है क्योंकि सरकारी सुविधाओं का लाभ छिनने का खतरा बढ़ गया है। संवाद संवाददाता सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित सरल केंद्र पर पहुंचा। सरल केंद्र के बाहर व अंदर जमा लोगों की भीड़ को देखा तो पता चला कि जिले में लगभग 5 हजार बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र में इन लोगों की आय एक लाख 80 हजार से अधिक होने के साथ वाहन भी पंजीकृत दिखाए गए हैं। डिपो पर राशन लेने के लिए पहुंचे तो बीपीएल राशन कार्ड कटने का पता चला। इसके बाद वे सरल केंद्र पर पीपीपी की त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए कतारे में खड़े हैं। बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए अब इन्हें वाहन न होने का प्रमाण जमा करवाना होगा। 

केस वन : नाम पर दिखाया वाहन का पंजीकरण
गोलपुरा भिवानी के रहने वाले विजय के नाम पर फैमिली आईडी में परिवहन विभाग द्वारा कार का पंजीकरण दिखाया गया है। इसमें वाहन के पंजीकरण की तिथि, वाहन का नंबर, वाहन बनाने वाली कंपनी का नाम, वाहन के विभिन्न टैक्स, वाहन वैलिड होने तक की तिथि भी दर्शाई गई है। अब यह वाहन किसका है, यह किसी को पता ही नहीं है।

केस दो : स्कूटी दिखा काट दिया बीपीएल राशन कार्ड
पालुवास निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह गरीब आदमी है। उनके नाम पर स्कूटी दिखाकर बीपीएल राशन कार्ड काट दिया गया, जबकि उसके पास साइकिल तक नहीं है। राशन कार्ड कटने के कारण उसे डिपो से राशन नहीं मिल रहा है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। अब काम छोड़कर दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए कतार में खड़ा है।

केस तीन : दो वक्त की रोटी की मुसीबत आ गई है
पीपलीवाली जोहड़ी निवासी विजय कुमार दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके पास साइकिल तक नहीं है लेकिन उनके परिवार पहचान पत्र में कार नाम पर दिखाई गई है। वाहन की पूरी डिटेल्स उनके नाम पर है। विजय कहते हैं कि बीपीएल कार्ड कटने से परिवार पर दो वक्त की रोटी की मुसीबत आ गई है। अब राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

अधिकारी के अनुसार
परिवार पहचान पत्र में किसी दूसरे के वाहन का किसी अन्य व्यक्ति के साथ जुड़ना तकनीकी समस्या हो सकती है। बीपीएल कार्ड फैमिली आईडी के आधार पर बनाए जाते हैं। यदि किसी के नाम पर फैमिली आईडी में फोर व्हीलर पंजीकृत है तो उसका बीपीएल कार्ड कट सकता है। ऐसे गरीब परिवारों की जांच कराई जाएगी। - प्रदीप कुमार, कार्यवाहक जिला फूड सप्लाई अधिकारी, भिवानी।


सोमवार को निरीक्षण के लिए सरल केंद्र में गया था। राशन कार्ड काटे जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। -महेश कुमार, एसडीएम, भिवानी।

तकनीकी कारणों से कभी-कभार इस तरह की समस्याएं आ जाती हैं। शिकायतें मिली हैं। जो त्रुटियां हैं, उनको ठीक किया जाएगा। -हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed