फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Minor raped and married for love, now harassed

Bhiwani News: नाबालिग से दुष्कर्म कर किया प्रेम विवाह, अब प्रताड़ना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Minor raped and married for love, now harassed
भिवानी। दुष्कर्म केस से बचने के लिए एक नाबालिग लड़की से शादी कर उसे प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था, लेकिन आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उसे झांसे में लेकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद उसने केस वापस ले लिया। अब पिछले छह माह से उसे शारीरिक यातनाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

लड़की का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ भी अनैतिक संबंध हैं, इसका विरोध करने पर भी उसकी पिटाई की जाती है। आरोप लगाया कि उसके पति के एक विधायक से नजदीकी संबंध है, जिसके चलते षड्यंत्र के तहत उससे शादी करवाई गई और अब उससे छुटकारा पाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी सहित अन्य के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की उम्र 18 साल है। वह शादी के दौरान भी बालिग थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल जांच कर रहे हैं। -सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed