फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Minor girl was given poisonous substance to drink

Bhiwani News: नाबालिग लड़की को पिलाया जहरीला पदार्थ

Wed, 02 Oct 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 02 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Minor girl was given poisonous substance to drink
भिवानी। गांव धनाना प्रथम में एक 14 साल की एक लड़की को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में लड़की को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मुंढाल पुलिस चौकी में दी शिकायत में गांव धनाना प्रथम निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवरी करता है। उसकी तीन लड़की और एक लड़का है। उसकी सबसे छोटी बेटी 14 साल की है। उसकी बेटी घर पर टंकी के अंदर गेहूं डाल रही थी। उनके परिवार में ही 15 साल का एक लड़का जो रिश्ते में उसका देवर लगता है। वह उनके घर आया। उसकी लड़की भी आंगन में गेहूं डाल रही थी, वह भी उसके पास जाकर बैठ गया। आरोपी लड़के ने उसकी बेटी को एक डिब्बी दी जिसके बाद उसे पीने के लिए बोला और कहा कि इससे गले को ठंडक मिलेगी। उसकी बेटी ने उसे पीया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की शिकायत पर आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीण युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

लोहारू। उपमंडल के गांव से एक युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी किसी काम से बाजार गई थी। तब से वह घर नहीं लौटी। आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश भी की गई। लोहारू पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed