{"_id":"6744b98e4416863342012db8","slug":"middle-aged-man-absconds-with-rs-10000-from-young-man-who-came-to-withdraw-money-from-atm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126262-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एटीएम से पैसे निकालने आए युवक के 10 हजार रुपए लेकर अधेड़ व्यक्ति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एटीएम से पैसे निकालने आए युवक के 10 हजार रुपए लेकर अधेड़ व्यक्ति फरार
Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
ढिगावा मंडी। रविवार को ढिगावा मंडी के एसबीआई बैंक शाखा से पैसे निकालने आए युवक के 10 हजार रुपये लेकर एक अधेड़ व्यक्ति फरार हो गया।
युवक देवेन्द्र द्वारका ने बताया कि रविवार को करीब दोपहर 2.30 बजे वह अपने एचडीएफसी के एटीएम से घर में किसी काम के लिए 50 हजार रुपये रुपये निकलवाने के लिए गया था। युवक ने 10 दस हजार रुपये करके पैसे निकाले थे। तीन बार करके निकाले गए तीस हजार रुपये उसने हाथ में ले रखे थे।
हाथ में पैसे अधिक होने के चलते चौथी बार निकलवाए दस हजार रुपये एटीएम पर रख लिए और उसके बाद पांचवीं बार निकाले दस हजार रुपये लेकर वह वहां से निकल गया। वहां से निकले के कुछ देर जब एटीएम मशीन पर रखे दस हजार रुपये की याद आई तब वहां गया तो वो उसे गायब मिले।
युवक ने बताया कि जब वह पैसे निकाल रहा था, तब एक व्यक्ति वहां एटीएम रूम के अंदर मौके पर मौजूद था। उसने उससे पूछा भी था कि ताऊ आपको भी पैसा निकलवाना है क्या। तब उस व्यक्ति ने कहा था कि हां बेटा पैसा निकालना है। युवक ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सोमवार को युवक ने आनलाइन एफआईआर दर्ज करवा कर मामले की शिकायत की है।