{"_id":"5f246ba38ebc3e9f6b1b1b61","slug":"message-for-save-enviornment-plantation-bhiwani-news-rtk5666026157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने की बजाय मिट्टी में समाहित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने की बजाय मिट्टी में समाहित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के निधन पर पौधरोपण करते परिजन।
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी।। गांव साहलेवाला निवासी जयप्रकाश भुक्कल की माता 68 वर्षीय फुली देवी पत्नी बलवान सिंह का 29 जुलाई को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।
विज्ञापन
भुक्कल परिवार ने पहल करते हुए स्व. फुली देवी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की बजाए गांव में पौधारोपण के साथ मिट्टी में समाहित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण का संदेश दिया। जेपी भुक्कल, कर्मवीर चौकीदार, महेंद्र भुक्कल, बलवान भुक्कल, सुमरे सिंह भुक्कल, अशोक भुक्कल, प्रदीप भुक्कल, सोमबीर और एडवोकेट पुजा भुक्कल ने बताया कि गंगा में अस्थियों को प्रवाहित करना आस्था नहीं, अंधविश्वास है। इससे जल खराब होता है। आज पृथ्वी पर पीने के पानी की कमी होती जा रही है और मानव नदियों के पानी में अस्थियां बहाकर, कूड़ा व गंदगी डालकर उसे गंदा करता जा रहा है। अगर समय रहते हुए हम सजग नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं, जब पीने के पानी की भारी समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।