फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mercury crossed 42, scorched by hot winds

पारा 42 पार, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 42, scorched by hot winds
चिड़ियाघर में अपने बाड़े के अंदर घूमते दरियाई घोड़े। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। शुक्रवार इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई और 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया तो बिजली के कट भी परेशानी बने।
विज्ञापन

अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े में ही लोगों को मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वीरवार को जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री पर पहुंच गया। यानी 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी। इसी तरह वीरवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री था जो शुक्रवार को 21.6 डिग्री तक बढ़ गया। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। इंसान ही नहीं जानवर भी इतनी गर्भी में परेशान हैं। चिड़ियाघर के जीव-जंतु गर्मी में हांफते नजर आए। विशेषज्ञों की मानें तो अगले सप्ताहभर और इसी तरह पारा चढ़ेगा और गर्मी परेशानी बनेगी, जिसके बाद बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
08 अप्रैल 42.1 21.6
07 अप्रैल 39.8 21.1
06 अप्रैल 39.0 20.2
05 अप्रैल 39.0 19.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed