फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Memorandum submitted to MLA demanding construction of service road near Pur

Bhiwani News: पुर के पास सर्विस रोड बनाने की मांग के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Nov 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MLA demanding construction of service road near Pur
विधायक कपूर वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपते बवानीखेड़ा के लोग।
बवानीखेड़ा। भिवानी-हांसी 148बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुर के पास सर्विस रोड बनाने की मांग के लिए कस्बा व आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर विधायक कपूर वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि पुर के पास सर्विस रोड बनाया जाए ताकि उन्हें अपने खेतों में आने जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ने उठानी पड़े। टोनी पाराशर के नेतृत्व में नरेश, सज्जन, मदन, सांवरमल शर्मा, चंद्रभान सतवीर, पवन, मनोज, रमेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हाईवे प्रमुख के पास पहुंचे तथा वहीं मौके पर स्थानीय विधायक कपूर वाल्मीकि को मौके पर सूचना देकर बुलाया तथा उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया गया। इसी के चलते ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इसमें उन्हें मांग की है कि सरकार की ओर से निर्धारित लाल डोरे वाली जमीन से खेतों में जाने वाली सड़क को भी हाईवे बनाने वालों ने बंद कर दिया है। जिनके बंद करने से उन्हें अपने खेतों में जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही टोनी परासर ने बताया कि शनिवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में आने दर्जनों गांव के किसानों ने इकट्ठे हो राष्ट्रीय राजमार्ग बना रहे अधिकारियों के खिलाफ उनकी बात न माने को लेकर नेशनल हाईवे के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और विधायक के माध्यम से भारत सरकार के सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन लेते हुए विधायक कपूर वाल्मीकि ने ग्रामीणों को बताया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। सरकार द्वारा लाल रंग भरे खेतों में जाने वाले रास्ते के लिए भी रास्ता बनवाया जाएगा। ताकि किसानों तथा आम जन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed