फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   member of parliament Dharmveer singh listen problem of people

सांसद धर्मबीर ने कैरू में सुनी लोगों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
member of parliament Dharmveer singh listen problem of people
कार्यकर्ताओं से रूबरू होते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह ने शनिवार को गांव कैरू में लोगों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें 75 दिन में 75 गावों में एक घंटा लोगों की समस्याएं जानने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में पहुंचने के दौरान पांच विषयों पर ध्यान केंद्रित रखा जाएगा। इसमें भ्रष्टाचार, मिलावट, पर्यावरण, शिक्षा और जनसंख्या को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं भी भ्रष्टाचार का पता चलता है तो उसकी सूचना सीधे उन्हें व्हाट्सएप पर दे सकते हैं, ताकि उसके प्रति कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा दवाई हो या फिर खाद्य पदार्थ हो या फिर बिल्डिंग व सड़क निर्माण आदि के विकास कार्य हो। इनमें कहीं पर भी मिलावट की बू दिखाई पड़ती है तो उसके खिलाफ खड़े हों, ताकि उस सिस्टम को सुधारा जा सके। आगे उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान दुनिया को ऑक्सीजन का महत्व पता चल गया है कि किस कदर ऑक्सीजन के सिलिंडर हजारों-लाखों रुपये में बिके हैं और किस प्रकार का तांडव देश में रहा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सांसद ने अपने चौथे बिंदु शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत होंगे, शिक्षित होंगे तो हमें रोजगार के लिए दरदर की ठोकरें नहीं खानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि हम दो हमारे दो की विचारधारा को अपनाना होगा। छोटा परिवार सुखी परिवार यह विचारधारा भी देश को मजबूत करेगी। क्योंकि बढ़ती हुई जनसंख्या के चलते भी देश के अंदर अनेक विकट परिस्थितियां जन्म ले रही हैं। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की बिजली-पानी संबंधी समस्याएं सुनीं। जिनका समाधान तुरंत संभव था उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और बाकी पर संज्ञान लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed