फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Medical done even on holiday

Bhiwani News: ग्रुप सी के साढ़े तीन हजार चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल में फूली अधिकारियों की सांसें, छुट्टी के दिन भी हुए मेडिकल

Sun, 11 Feb 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 11 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Medical done even on holiday
भिवानी। ग्रुप सी के 3,500 चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल के लिए लगातार दूसरे दिन रविवार को छुट्टी के बावजूद पैनल के चिकित्सकों की ओपीडी ड्यूटी लगी। वहीं, जिला अस्पताल में लैब और अन्य काउंटर भी खुले रखे गए। रविवार को दूसरे दिन करीब 2,000 से अधिक चयनित उम्मीदवार मेडिकल के लिए पहुंचे, जिसकी वजह से ओपीडी के गलियारे में ही लंबी कतार लगी। ज्यादा भीड़ जुटने से व्यवस्था बिगड़ गई। इस कारण वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ भी झड़प हुई।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने के लिए रविवार को भी चिकित्सकों की ओपीडी ड्यूटी लगी। ईएनटी का चिकित्सक न होने से मेडिकल कराने वाले उम्मीदवारों को रोहतक पीजीआई के अस्पताल में चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अत्यधिक उम्मीदवारों की भीड़ को देखते हुए जींद के जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बिजेंद्र को यहां ओपीडी में ही बैठा दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही ओपीडी में उम्मीदवारों की काफी भीड़ जुटी, जिसके लिए वहां पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए लेकिन चयनित उम्मीदवारों की काफी लंबी कतारें लगीं वहीं चिकित्सकों के कक्ष के आगे भी उम्मीदवारों के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई तो पुलिस कर्मचारियों के साथ भी तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पुलिस कर्मचारी ने चयनित उम्मीदवारों के साथ व्यवस्था बनाने के नाम पर दुर्व्यवहार तक कर दिया। इस कारण नौबत झगड़े तक आ पहुंची। इसके बाद वहां तैनात कर्मचारियों ने स्थिति संभाली।


140 की पर्ची कटाने के बाद भी जमा कराएं प्रत्येक उम्मीदवार से पांच सौ रुपये
नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंचे चयनित उम्मीदवार धर्मबीर, सोनू, कुलदीप, राहुल ने बताया कि मेडिकल के लिए काउंटर कक्ष में 140 रुपये की पर्ची कटाई थी, लेकिन जब फाइल चेक कराई तो फीस के नाम पर अलग से पांच सौ रुपये भी जमा कराए गए। इसकी उन्हें कोई रसीद भी नहीं मिली। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अलग से रुपये लेने की बात नकारी है।


पुलिस का एसपीओ उलझा तो हुआ हंगामा
पुलिस रायडर पर तैनात एक एसपीओ भी वहां व्यवस्था बनाने ओपीडी में पहुंचा था लेकिन चयनित उम्मीदवारों के साथ बदसलूकी करने पर एसपीओ उलझ बैठा और इसी बात पर वहां काफी देर हंगामा भी हुआ। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद पुलिस कर्मचारी को वहां से भेज दिया गया।


लैब में भी जुटी भीड़
मेडिकल कराने आए चयनित उम्मीदवारों को खूब भागदौड़ करनी पड़ी। वे एक कक्ष से चेकअप कराने के बाद जब दूसरे कक्ष में जाते तो पहले से ही वहां लंबी कतार लगी मिलती। ऐसे में लैब के बाहर भी काफी भीड़ जुटी, जिसकी वजह से वहां की व्यवस्था भी बिगड़ गई।


स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभागों में चयनित करीब 3,500 उम्मीदवारों के मेडिकल प्रमाणपत्र बनाए हैं। जींद के अस्पताल से ईएनटी के चिकित्सक की यहीं व्यवस्था कराई गई ताकि मेडिकल कराने वालों को दूसरे जिले में न जाना पड़े। विभाग से निर्धारित शुल्क ही मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने के लिए लिया है। अगर अतिरिक्त रुपये लेने संबंधी किसी के पास कोई तथ्य है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed