फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mason dies after falling from the stairs of a three-storey building under construction

Bhiwani News: तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत की सीढ़ी से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Wed, 22 Nov 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mason dies after falling from the stairs of a three-storey building under construction
राज मिस्त्री की मौते के ​बाद भिवानी के नागरिक अस्पताल में इक्कठा हुई प्रवासी मजदूरो की भीड़ । स
भिवानी। नया बाजार क्षेत्र में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत में कंक्रीट का कॉलम भरते समय सीढ़ी से नीचे गिरने पर राजमिस्त्री की मौत हो गई। गंभीर हालत में राजमिस्त्री को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शवगृह में रखवा दिया। जिसका वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन ठेकेदार गोविंद ने बताया कि नया बाजार क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार को राजमिस्त्री 25 वर्षीय सरीफ एक मजदूर के साथ तीसरी मंजिल पर करीब 32 फुट की ऊंचाई पर कंक्रीट से कॉलम को भर रहा था। राजमिस्त्री सीढ़ी पर था, अचानक ही कॉलम भरने के दौरान सीढ़ी का संतुलन बिगड़ गया और इस पर से सरीफ नीचे गिर गया। जिसके सिर में गंभीर चोटें आई। उसे साथी मजदूर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोविंद ने बताया कि सरीफ पिछले पांच-छह साल से वह उसके साथ राजमिस्त्री का काम करता है। वह भवन निर्माण कार्य के ठेके लेता है। जिसमें सरीफ ही काम संभालता था। सरीफ मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और शहर के बीटीएम चौक क्षेत्र में किराये पर परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी एक बेटी मात्र दस दिन पहले ही जन्मी हैं, जबकि दो साल की एक बेटी और चार साल का बेटा है। सरीफ तीन भाईयों में बड़ा था। सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article