फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married woman's body hanged, family members fear dowry death

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताई दहेज हत्या की आशंका

Sat, 12 Sep 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body hanged, family members fear dowry death
23 फोटो गांव मोरका में हुई महिला की मौत मामले में सामान्य अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी व परिजन। संवा? - फोटो : Bhiwani
जिले के गांव भैरा में एक विवाहिता का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सिवानी पुलिस ने मौके पर क्राइम ऑफ सीन की टीम भी बुलाई, जिसने करीब पौना घंटे तक मौके से तथ्य जुटाए। वहीं, महिला जांच अधिकारी ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस को दिए बयान में मृतका के ताऊ गांव मोरक्का निवासी बलवान सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय रितु की शादी 23 मई 2017 को गांव भैरा निवासी रामबीर के साथ की थी। शादी के बाद रितु को ढाई साल का एक बेटा व छह माह की एक बेटी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए तंग करते आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे रामबीर का फोन आया कि रितु खत्म हो चुकी है। जब वे वहां पहुंचे तो उनकी लड़की पंखे से लटकी हुई थी, लेकिन उसके पैर मुड्ढे पर टिके हुए थे। बलवान का आरोप है कि रितु की हत्या के बाद उसे फंदे पर लटकाया गया है। मृतका के भाई संदीप ने बताया कि रितु चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी दो छोटी बहनें व एक छोटा भाई है। वहीं, ताऊ बलवान सिंह ने बताया कि रितु का दो दिन पहले फोन आया था, लेकिन हेलो बोलने के बाद फोन कट गया, शायद उससे जबरन फोन छीना गया। महिला जांच अधिकारी बीरमती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के मायके वालों को शव सौंप दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला की मौत के मामले की सूचना थाने में आई थी। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है। महिला के ताऊ के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति रामबीर, सास कृष्णा व ससुर जयदेव के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, एसएचओ, सिवानी पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed