{"_id":"5f5e5c168ebc3e4c951613cb","slug":"manrega-majdoor-carriage-case-file-bhiwani-news-rtk573440048","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिट्टी डाल रहे मनरेगा मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाने कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिट्टी डाल रहे मनरेगा मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाने कोशिश
विज्ञापन
गांव ललहाना से हेतमपुरा मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ मिट्टी डाल रहे मनरेगा मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने व उनके साथ जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज किए जाने के मामले में जुईकलां पुलिस ने हेतमपुरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एसपी को दी शिकायत में गांव ललहाना के करीब 18 ग्रामीण मजदूर रघबीर, चन्द्रपाल, दलीप, रमेश, नरेंद्र, बलबीर, सुशील, कप्तान, छत्रपाल, राजबीर, धर्मपाल, महेश्वरी, सुनीता, सुशीला, भतेरी, पुनम, सोभा, सुशीला, बिमला ने बताया कि छह जुलाई की सुबह नौ बजे मनरेगा स्कीम के तहत गांव ललहाना की पंचायत की तरफ से ललहाना हेतमपुरा मार्ग पर दोनों तरफ मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान हेतमपुरा की तरफ से आरोपी सतीश कुमार आया और उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज किया और धमकी दी कि मना किए जाने के बावजूद भी हेतमपुरा की भूमि पर ये काम करने की हिम्मत कैसे हुई। इस पर ललहाना ग्राम पंचायत की तरफ से मेड सुनील और चौकीदार नरेंद्र ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की। इस पर मनरेगा मजदूरों ने समझाया कि सरकारी काम में रुकावट डाल रहे हो तो आरोपी भड़क उठा और उन पर ही जातिसूचक शब्द कहते हुए गाड़ी से कुचलने की धमकी दी। इसके बाद सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि के साथ गांव के कुछ मौजिज लोग वहां पहुंचे और इसी दौरान आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। मनरेगा मजदूरों ने इस संबंध में लिखित शिकायत एसपी कार्यालय में दी। जिसके बाद जुईकलां पुलिस थाना में आरोपी सतीश के खिलाफ धमकी देने सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच डीएसपी द्वारा की जा रही है।