{"_id":"5f665b908ebc3e982e19d7ee","slug":"mandi-agriculture-bill-protest-bhiwani-news-rtk5744023154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयकों के विरोध में दूसरे दिन भी मंडी बंद कर आढ़तियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयकों के विरोध में दूसरे दिन भी मंडी बंद कर आढ़तियों ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
नई अनाजमंडी में प्रदर्शन करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
नई अनाज मंडी में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी हरियाणा स्टेट मंडी एसोसिएशन के आह्वान पर आढ़तियों ने काम का बहिष्कार कर हड़ताल जारी रखी। आढ़तियों ने कृषि विधेयक के विरोध एवं अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और काम का बहिष्कार जारी रखा। आढ़तियों ने मंडी में प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
विज्ञापन
हरियाणा मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान सुभाष मित्तल ने कहा कि आढ़तियों ने सीएम के नाम अपना मांग पत्र सचिव के माध्यम से शुक्रवार को भेजा था। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दरअसल पूरे हरियाणा की मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल जारी है। इसी को लेकर भिवानी की नई अनाज मंडी के आढ़ती भी हड़ताल पर हैं। आढ़तियों का कहना है कि सरकार लगातार किसान और आढ़तियों के अधिकारों को छीनने पर तुली है। जबकि आढ़ती और किसान का तालमेल मंडीकरण की शुरुआत से ही चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती मंडियों में कामकाज बंद रखा जाएगा। इस मौके पर ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास गुप्ता सिवानीवाला, लेखराज मुुंजाल, गीगराज, सतीश, चिराग, संदीप, बबलू, जयप्रकाश, अनिल सहित अनेक आढ़ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।