फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mandhana village will shine with a budget of Rs 1.11 crore

Bhiwani News: 1.11 करोड़ के बजट से जगमगाएगा मंढाणा गांव

Sun, 28 Jan 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Mandhana village will shine with a budget of Rs 1.11 crore
भिवानी। भिवानी जिले के 312 गांवों में से करीब 95 से अधिक गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं वहीं एक करोड़ दस लाख 91 हजार रुपये के बजट से गांव मंढाणा की फिरनी भी जगमगा उठेगी। वहीं गांव चांग में 20 साल बाद डगर पक्की होगी। इतना ही नहीं गांव चांग में नई पेयजल लाइन डालने का काम भी पूरा हो चुका है, अब गंदे पानी की निकासी के लिए भी नाला बनेगा, जिसका ई-टेंडरिंग से काम शुरू हो गया है। भिवानी जिले के 12 गांवों में शिवधाम की परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। जिन पर अब दस दिनों में ई-टेंडरिंग के कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायती राज तकनीकी विंग द्वारा गांव मंढाना में एक करोड़ 10 लाख 90 हजार के बजट से फिरनी पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाएगी। जिसके बजट मंजूरी के बाद तकनीकी विभाग ने ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया भी शुरू की है। हालांकि जिले के 25 से अधिक गांवों में पहले ही फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के ई टेंडरिंग कराकर वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। जिन पर काम भी चल रहा है। गांव चांग में पीडब्ल्यूडी रोड से लेकर शिवराम चौपाल तक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 6 इंची लाइन से चार इंची सब लाइन डाली है। जिसके बाद करीब 17 लाख के ई टेंडरिंग से काम चांग में अब इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा। जिसका वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू हो चुका है। वहीं गांव चांग में गंदे पानी की निकासी के लिए भी सड़क के दोनों तरफ अब गंदे पानी की निकासी के लिए पक्के नालों का निर्माण काम शुरू हुआ है। संवाद
विज्ञापन



अब पक्के ट्रैक पर दौड़ेंगे जूनियर खिलाड़ी, नहीं सताएगी लड़कियों की सुरक्षा की चिंता
गांव चांग में राजकीय कन्या स्कूल की करीब 13 लाख के बजट से ई-टेंडरिंग से चहारदीवारी और उन पर कंटीलें तार लगाने का काम कराया है। जिससे बालिकाओं की विद्यालय में बाहरी तत्वों से सुरक्षा की चिंता नहीं सताएगी। इसी तरह चांग के राजकीय उच्च विद्यालय में करीब 15 लाख के बजट से 400 मीटर रेस ट्रैक निर्माण का काम भी पूरा हो चुका है। जिस पर जूनियर खिलाड़ी खेल स्पर्धाओं की बेहतर तैयारियां कर पाएंगे। चांग के महिला सरपंच सुदेश रानी के प्रतिनिधि बृजलाल उर्फ बिरजूु ने बताया कि गांव का गुड़ी जोहड़ की सफाई और खोदाई का काम जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक करोड़ 46 लाख से 12 गांवों में अब होंगे वर्क ऑर्डर जारी
भिवानी जिले के 12 गांवों में एक करोड़ 46 लाख 14 हजार के बजट से शिवधाम निर्माण व शिव धाम तक जाने वाले रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। इनके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं, जिन पर अब जल्द ही वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। पंचायती राज तकनीकि विंग के पास पंचायती राज विभाग की ओर से मंजूर हुए विकास कार्यों का मसौदा भी आ चुका है।

गांव चांग में ई-टेंडरिंग से गली व गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण का काम चल रहा है। करीब दस दिन में ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा। गांव के सरकारी स्कूल की चहारदीवारी और रेस ट्रैक निर्माण का काम पूरा हो चुका है। गांव के जोहड़ की सफाई का मसौदा भी विभाग को भेजा हुआ है। गांव में नई पानी की पाइप लाइन भी डाली गई है जिससे गांव की अधिकांश आबादी की पेयजल जरूरतें भी पूरी होंगी।

-सुदेश रानी, सरपंच गांव चांग

ग्रामीण क्षेत्र में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने, शिवधाम के जीर्णोंद्धार और श्मशान भूमि तक के रास्तों को पक्का कराने के कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। विभाग करीब दस दिनों में इनके टेंडर जारी कर देगा और फिर वर्क ऑर्डर अलाट कर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा। जिन विकास कार्यों के पहले वर्क ऑर्डर अलॉट हो चुके हैं, उन पर फिलहाल काम चल रहा है।
-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तकनीकी विंग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed