फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man inside hotel dies under suspicious circumstances in Loharu

Bhiwani News: लोहारू में होटल के अंदर बैठे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 06 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Man inside hotel dies under suspicious circumstances in Loharu
ढिगावामंडी। भिवानी रोड स्थित एक होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां बैठे एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने होटल में खाना खाने के बाद कुछ देर वहीं बैठकर आराम किया इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से उसी होटल पर आता-जाता था और कभी-कभी वहीं बैठकर खाना खाता था। मंगलवार दोपहर भी वह रोज की तरह होटल पर आया और भोजन किया। खाना खाने के बाद वह कुर्सी पर ही कुछ देर के लिए लेट गया। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसने होटल मालिक रमेश से बताया कि उसे सीने में तेज दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

होटल मालिक ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप नागरिक अस्पताल लोहारू पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी धर्मदेव ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed