{"_id":"63cf8d3a2b3a485ffb5e564c","slug":"man-committed-suicide-case-registered-against-five-including-wife-and-mother-in-law-in-bhiwani-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: घरेलू कलह में युवक ने की थी आत्महत्या, एक माह बाद पत्नी, साली और सास समेत पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: घरेलू कलह में युवक ने की थी आत्महत्या, एक माह बाद पत्नी, साली और सास समेत पांच पर केस दर्ज
Tue, 24 Jan 2023 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:20 PM IST
सार
मृतक कपिल के भाई करण ने बताया कि वह बीएसफ में कार्यरत है। उसका मकान भिवानी में है। उसके भाई कपिल की शादी साल 2016 में उमरावत निवासी ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके भाई व ममता की कहासुनी होती थी।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के गांव सिंघानी में करीब एक माह पहले व्यक्ति के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, साली व सास समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान गांव सिंघानी निवासी कपिल के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक कपिल के भाई करण ने बताया कि वह बीएसफ में कार्यरत है। उसका मकान भिवानी में है। उसके भाई कपिल की शादी साल 2016 में उमरावत निवासी ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके भाई व ममता की कहासुनी होती थी। जिसको लेकर कई बार दोनों गांवों में पंचायतें भी हुई। 28 दिसंबर को उसके भाई व ममता की कहासुनी हो गई। उस समय वह अपने भाई को समझाकर अपने घर भिवानी आ गया। इन विवादों के कारण उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और दो दिन बाद 30 दिसंबर को कमरे में पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच अधिकारी एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।