Bhiwani Mining Accident: हरियाणा के डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने से चार की मौत, अमित शाह ने सीएम से संपर्क कर ली जानकारी
तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी तक चार लोगों की मौत हुई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है । देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा से संपर्क कर जानकारी ली है।
हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं । प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । गाजियाबाद से NDRF की मधुबन से SDRF की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है । अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हुई है ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) January 1, 2022विज्ञापन
अमित शाह ने मुख्यमंत्री से ली हादसे की जानकारी
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जाहिर किया है। साथ ही कहा कि उन्होंने इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा से संपर्क कर जानकारी ली है। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।हरियाणा के भिवानी जिलें में माइनिंग साइट पर लैंडस्लाइड से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री @mlkhattar जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। मैं घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) January 1, 2022
सूत्रों के अनुसार मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। दो की मौत की पुष्टि हो गई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, अब तक सात लोगों के घायल मिलने की सूचना है। बचाव कार्य लगातार जारी है।
भूस्खलन स्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि तीन लोगों की मौत हुई है लेकिन मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है।
कारणों का पता नहीं चल पाया
खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई है। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।
खनन मंत्री ने जताया दुख
हादसे पर खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दुख जताया है। शर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मलबे में दबे हुए लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच कराएंगे, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। सीएम ने कहा कि भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में हुए हादसे से वे दुखी हैं। वे त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।
सांसद धर्मबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे, बचाव कार्य जारी
भिवानी से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। उनके अलावा डीसी रिपुदमन सिंह, एसपी अजीत सिंह शेखावत, सीटीएम हरबीर सिंह मौके पर मौजूद हैं।
शुक्रवार से ही शुरू हुआ था खनन कार्य
तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू किया गया था। दो महीने तक खनन कार्य बंद रहने के कारण भवन निर्माण सामग्री की किल्लत भी महसूस की जा रही थी। इस किल्लत को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर ब्लास्ट किए जाने की आशंका भी जताई जा रही हैं।