फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Main line leaked again in front of Mini Secretariat main gate

लघरु सचिवालय मुख्य गेट के आगे फिर लीक हुई मुख्य लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Main line leaked again in front of Mini Secretariat main gate
भिवानी। लघु सचिवालय के मुख्य गेट के सामने एक बार फिर मुख्य पेयजल लाइन लीक हो गई। जिसकी वजह से आसपास की फुटपाथ भी धंस गई वहीं लीकेज को ठीक करने में पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी जुटे हैं। दरअसल एक साल पहले ही लघु सचिवालय के मुख्य गेट के आगे से अमरूत योजना के तहत नई मुख्य पेयजल लाइन डाली गई थी। इस लाइन में थोड़े दिन बाद ही लीकेज होना शुरू हो गया था। जिसके बाद लाइन लीकेज को दुरुस्त करने के लिए ज्वाइंट लगाए गए थे। मगर अब ये ज्वाइंट भी फिर से लीक होने लगे हैं, जिसकी वजह से सप्लाई के समय पीने का पानी भी व्यर्थ में बह रहा है और फुटपाथ भी कई जगह से धंस गई है। लघु सचिवालय के मुख्य गेट के आगे से जाने वाली मुख्य पेयजल लाइन जलघर के बूस्टिंग स्टेशन से पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और पुराना बस स्टैंड तक पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लीकेज के कारण इन क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन:
अमरूत योजना के तहत नई पेयजल लाइन डाली गई थी। इसमें ज्वाइंट की लीकेज आ गई है। ये कार्य अमरूत योजना के तहत हुआ था और अमरूत के तहत ही इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। लीकेज के कारण किसी भी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं हुई है।
विज्ञापन

-सचिन, जेई, पब्लिक हेल्थ विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed