{"_id":"dcc3e420c49755e747792474d5179cbe","slug":"loss-of-millions-of-house-fires","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
भिवानी
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और मकान से धुंआ निकला तो आसपास के लोगों को पता लगा। जिसके बाद मकान मालिक को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। कॉलोनी के करीब 50 युवकों ने व दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। कोई शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहा है तो कोई कुछ और।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे की है। कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर गौरव कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। गौरव की पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। वह स्कूल गई थी। उनका लड़का भी पढ़ने स्कूल गया हुआ था।
विज्ञापन
गौरव कुमार भी कॉलोनी में कही गया था। आग मकान के प्रथम तल पर लगी। आग कपड़े, फर्नीचर आदि में लगने के कारण तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। मकान से आग की लपटें निकली और तेज धुंआ फैला तो आसपास के लोगों को इसका पता लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान मकान मालिक गौरव भी वहां आ पहुंचा। इसके बाद कॉलोनी के ही 50-60 युवकों ने आग बुझाने के प्रयास किए। दमकल विभाग की गाड़ी आधे घंटे के इंतजार के बाद पहुंची। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता।
गौरव कुमार ने बताया कि हमारा अधिकतर सामान प्रथम तल पर कमरों में रखा था। आग से कमरों में रखे कपडे़, अलमारी, दीवान, पंखे, वाशिंग मशीन, दीवान, एसी, दरवाजे व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान की छत व दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया। गौरव कुमार ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी या कोई अन्य कारण है। अभी कुछ भी सामने नहीं आया है। पुलिस को सूचना दी गई है।
दमकल विभाग का फोन नहीं लगा तो स्वयं जाकर दी सूचना
आग लगने के बाद गौरव कुमार ने सबसे पहले दमकल विभाग में फोन किया मगर फोन नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद भी फोन नहीं मिला तो गौरव स्वयं दमकल विभाग कार्यालय पहुंचे और आग की सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। गौरव ने बताया कि जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक कॉलोनी के ही लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
फोटो 5
आग से मकान में जला सामान
फोटो 6
आग में जला एसी दिखाते हुए परिजन
फोटो 7
आग बुझाने का प्रयास करती दमकल विभाग के कर्मचारी और मकान के बाहर जमा भीड़