फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   lorence gang, criminal gajendra, arrest

लारेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गजेंद्र गगन हथियार के साथ गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
lorence gang, criminal gajendra, arrest
पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार सहित पकड़ा गया बॉक्सर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
पंजाब के मलोट में दिसंबर 2019 में हुई गैंगवार में शामिल रहे बदमाश गजेंद्र गगन बॉक्सर को सीआईए की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस गैंगवार में बदमाश मनप्रीत की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसमें भिवानी के बदमाश भी शामिल थे, जिनमें राहुल सांगा और गजेंद्र गगन भी थे। इस गैंगवार में नरेश सेठी गैंग, काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे भी शामिल थे। यह खुलासा गजेंद्र गगन बॉक्सर ने पूछताछ में किया है। सीआईए इंस्पेक्टर योगेश हुड्डा ने अपनी टीम के साथ उसे बापोड़ रोड दिनोद से अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश गजेंद्र उर्फ गगन बॉक्सर भिवानी के लोहार पाना दिनोद का रहने वाला है। यह बदमाश राहुल सांगा के साथ काम करता है। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली में ट्रांसपोर्ट में कार्य करता था और वहीं राहुल सांगा से मुलाकात हुई थी। राहुल सांगा ने उसे अपनी गैंग में शामिल किया। पूछताछ में गजेंद्र गगन ने बताया कि वे दो गाड़ियों से पंजाब के मलोट गए थे, जहां वहां के नामी बदमाश मनप्रीत की हत्या की। इस वारदात में उसके साथ मंजीत राठी कैथल, राहुल सांगा, रवि भोला झज्जर आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन

इन वारदात का किया खुलासा
- नवंबर 2019 में आशीष बच्ची बहल, राहुल सांगा, मंजीत राठी कैथल के साथ मिलकर दिल्ली से हिसार के लिए अर्टिगा गाड़ी किराए पर ली और रोहतक के पास पिस्टल प्वाइंट पर उसे छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवंबर 2019 में राहुल सांगा, मंजीत राठी, दीपक बहादुरगढ़ के साथ मिलकर रोहतक से स्कॉर्पियो हिसार के लिए किराये पर ली और बास गांव के पास छीन ली।
- नवंबर 2019 में कपिल डाबला, राहुल सांगा, रवि भोला झज्जर, मंजीत राठी कैथल, आशीष बच्ची बहल, मंजीत मास्टर बड़ेसरा, बृजेश पोटिया झज्जर के साथ मिलकर बधानी (झज्जर) में विक्रम नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की।

- दिसंबर 2019 में मंजीत राठी कैथल, रवि भोला झज्जर, राहुल सांगा, सज्जन पलवल, कपिल डाबला के साथ मिलकर मलोट (पंजाब) में मनप्रीत की गोली मारकर हत्या की।
वर्जन -
सीआईए टीम के इंस्पेक्टर योगेश हुड्डा की टीम ने बदमाश गजेंद्र गगन बॉक्सर को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ पकड़ा है। उसने पूछताछ में पंजाब के मलोट की गैंगवार में शामिल होने की बात भी कुबूली है। गजेंद्र गगन राहुल सांगा के लिए कार्य करता है। झज्जर में एक व्यक्ति की हत्या करने, गाड़ियां छीनने की बात भी कुबूली है। जहां-जहां इसके खिलाफ केस दर्ज हैं, वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed