फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   loot, pump house

हथियार के बल पर बदमाशों ने पंप हाउस पर की लूट

Thu, 05 Mar 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
loot, pump house
पब्लिक हेल्थ विभाग के सिंढाण पंप हाउस पर कर्मचारी को बंधक बनाकर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात दो मार्च की रात साढ़े दस बजे की है। वारदात को अंजाम देने वाले आठ दस बदमाश बताए जा रहे हैं, जिन्होंने आते ही हथियार के बल पर वहां तैनात दो कर्मचारी को रस्सियों से बांध दिया। तीन मार्च की सुबह कर्मचारी का लड़का वहां पहुंचा तो उसने बंधक कर्मचारी को मुक्त किया और फिर मामले की शिकायत तोशाम पुलिस थाने में दी। मामला पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ सब डिवीजन नंबर दो सिवानी के एसडीओ जगजीत सिंह ने तोशाम पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि सिंढाण पंप हाउस पंप हाउस संचालन का जिम्मा एमएस महालक्ष्मी कोनस्ट कंपनी को दिया हुआ है। गत दो मार्च की रात साढ़े दस बजे आठ दस बदमाश पंप हाउस के अंदर जबरन घुस गए। वहां तैनात सिंढाण कर्मचारी निवासी प्रीतमपाल को पिस्तौल के बल पर बंधक बना दिया। आरोपियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट भी की और उसे रस्सियों के सहारे पंप हाउस के अंदर ही बंधक बना दिया। आरोपियों ने हथियार के बल पर प्रीतमपाल का मोबाइल फोन छीन लिया और फिर इसके बाद ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसका तेल भी कॉपर की क्वायल भी चोरी किया। बदमाश पंप हाउस पर रखे जनरेटर कंी दो बैटरियां और एक छोटी मोटर भी खोलकर ले गए। एसडीओ ने अपने शिकायत में बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने वहां पर शराब भी पी थी। जिसकी खाली बोतलें व प्लास्टिक गिलास भी वहां मिले हैं। प्रीतमपाल का लड़का सुबह पंप हाउस पर पहुंचा तो उसने पिता को अंदर बंधक पाया। उसने प्रीतमपाल को बांधी गई रस्सियां खोली, जिसके बाद उसने घटनाक्रम बताया। इसकी जानकारी पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद एसडीओ ने मामले की लिखित शिकायत तोशाम पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन

तोशाम थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि एसडीओ जगजीत सिंह की शिकायत पर आठ दस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित पंप हाउस पर लूट की वारदात को अंजाम देने पर केस दर्ज किया गया है। सीआईए सहित तोशाम पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed