{"_id":"5f0a0e5c8ebc3e6352058b1b","slug":"locust-teams-arrived-in-many-villages-bhiwani-news-rtk563604757","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू खंड के कई गांवों में घुसा टिड्डी दल, किसान और कृषि विभाग के अधिकारी सांसत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू खंड के कई गांवों में घुसा टिड्डी दल, किसान और कृषि विभाग के अधिकारी सांसत में
विज्ञापन
करीब एक पखवाड़े से राजस्थान की सीमाओं से प्रदेश में प्रवेश करने को आतुर टिड्डी दल आखिरकार शनिवार को खंड के कई गांवों में घुस गया। कई गांवों के किसान दिनभर खतों में थाली और पीपे बजाकर टिड्डियों को उड़ाते रहे। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के भी कई दल एक गांव से दूसरे गांव दौड़ते दिखाई दिए। दोपहर बार टिड्डियों का दल बिखर गया और आस पास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के खेतों में फैल गया। वहीं जिले के गांव बिठल व आसपास के क्षेत्र में भी टिड्डी दल देखा गया। ग्रामीण महिलाएं और बच्चे खेतों की तरफ थाली परांत लेकर दौड़े और टिडड्ी दल को शोर कर भगाने का प्रयास किया। कृषि विभाग के अधिकारी अब टिड्डियों के रात्रि पड़ाव पर नजर रखे हुए हैं ताकि रात्रि में टिड्डियों का जहां पड़ाव हो वहां पर दवाई का छिड़काव कर उन्हें नष्ट किया जा सके।
कृषि विभाग के अधिकारी चंद्रभान श्योराण के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें बारवास और लाड गांव की ओर टिड्डियों के एक दल के आने की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने टीम गठित कर फौरन दोनों गांवों की सीमा पर अधिकारियों को तैनात कर दिया और आसपास के गांवों के सरपंचों और जन प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया। इतने में एक अन्य टिड्डी दल ने राजस्थान की सीमा के साथ लोहारू खंड के गांव सोहांसरा के खेतों में अटैक कर दिया। जब तक कृषि विभाग के अधिकारियों की एक टीम सोहांसरा पहुंची। उसके तुरंत बाद राजस्थान के छापड़का के रास्ते एक बड़े टिड्डी दल ने दमकारो, सेहर और बरालु गांवों की रुख कर लिया। अधिकारियों द्वारा किसानों, सरपंचों को सूचित किए जाने के बाद इन गांवों में किसान पीपे, थालियां और ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। इन गांवों में एक बार फिर किसानों की मुस्तैदी काम आई। टिड्डी दल ने सेहर गांव के खेतों की ओर रुख किया तो वहां पर भी किसानों ने अपने स्तर पर थालियां और पीपे बजाने शुरू कर दिए। जिससे टिड्डियों का यह दल बिखर गया और आस पास के गांवों के खेतों में फैल गया।
रात्रि मेें जहां टिड्डी दल पड़ाव डालेगा वहीं पर दवाई डालकर किया जाएगा नष्ट: कृषि अधिकारी
कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि चार गुणा दो किलोमीटर आकार का बड़ा टिड्डी दल दमकोरा और बरालु के ऊपर से गुजर कर सेहर गांव के खेतों में जा घुसा किंतु किसानों की मुस्तैदी से टिड्डियों का यह दल छोटे छोटे दलों में विभाजित होकर आस पास के ढाणी लालपुर, ढाणा जोगी, नांगल, पाजू व बरालु गांवों के खेतों में बिखर गया है। किसान अपने अपने खेत में इनको उड़ाने में जुटे हैं। इस प्रकार फैले हुई टिड्डियों पर दवाई का छिड़काव किया जाना काफी मुश्किल है। इलाके मेें पूरी रात कृषि विभाग की नजर रहेगी। किसानों के सहयोग से टिड्डी दल के पड़ाव की जानकारी मिलने पर वहीं पर ही दवाई छिड़कर टिड्डियों को नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी किसान खेतों में सजग और सचेत हैं वहीं कृषि विभाग ने भी टिड्डियों ने निपटने के लिए पूरे प्रबंध कर रखे हैं।