फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lions, crocodiles and crocodiles will become the center of attraction for children in the zoo

चिड़ियाघर में बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे शेर, मगरमच्छ और घड़ियाल

Wed, 03 Mar 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lions, crocodiles and crocodiles will become the center of attraction for children in the zoo
39 फोटो चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल चिड़ियाघर। संवाद - फोटो : Bhiwani
पूरा विश्व आज विश्व वन्य जीव दिवस मना रहा है। वन्य प्राणी विभाग ने भी स्कूली बच्चों, युवाओं को वन एवं वन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम की योजना बनाई है। इन सबके बीच कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बंद किए गए चिड़ियाघर का परिवार भी बढ़ रहा है। चिड़ियाघर खुलने के बाद यहां बच्चों को शेर और दो शेरनियों के साथ मगरमच्छ, घड़ियाल के बच्चों के साथ चिंकारा, चीतल के बच्चों की मस्ती भी देखने को मिलेगी। चिड़ियाघर में शेर अर्जुन और शेरनी भाई-बहन हैं इसलिए शेर को वन्य प्राणी विभाग अन्य शेर से बदलवाने की तैयारी में है और इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान ही शेर और दो शेरनियों को यहां लाया गया था। तीनों एक मां के बच्चे हैं। इस समय तीनों की उम्र करीब सवा दो साल है और वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी इनका पूरा ख्याल रखे हुए हैं। तीनों को हर रोज सात-सात किलो मटन दिया जा रहा है। चिड़ियाघर खुलने के बाद ये तीनों विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शेर अर्जुन दिखने में खास है। फिलहाल शेर और दोनों शेरनियां युवा हैं इसलिए चिड़ियाघर प्रशासन ने शेर को दोनों शेरनियों से अलग पिंजरे में रखा है। शेर को बदलवाने की तैयारी है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे बदला जाए।
विज्ञापन

मिनी जू से जू बन रहा भिवानी जू, सब पिंजरे हुए फुल
भिवानी जू वैसे तो मिनी जू है, मगर अब वन्य जीव-जंतुओं की बढ़ती संख्या के चलते अब यह जू बनता जा रहा है। एक समय जब यहां के काफी पिंजरे खाली हो गए थे, मगर अब तस्वीर बदल रही है और फिलहाल सभी पिंजरे फुल हैं। अब चिड़ियाघर प्रशासन को यहां नए जानवर लाने के लिए पहले पिंजरों का निर्माण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर में ये जीव-जंतु हैं मौजूद
चिड़ियाघर में फिलहाल तीन शेरों के अलावा भालू का जोड़ा, पैंथर का जोड़ा, तीन लोमड़ी, दरियाई घोड़े, दो घड़ियाल व उनके आठ बच्चे, 11 मगरमच्छ और उनके पांच बच्चे, चीतल, चिंकारा, ब्लैक बग, सांभर, तोते, उल्लू, रंगीन चिड़िया आदि हैं।
नाथुवास सरकारी स्कूल में होगा जागरूकता कार्यक्रम
वन्य प्राणी विभाग की ओर से बुधवार को विश्व वन्य जीव दिवस पर नाथुवास गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम कर स्कूली बच्चों को वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वर्जन
विश्व वन्य प्राणी दिवस पर बच्चों व युवाओं को पेड़-पौधे बचाने, वन्य जीवों को बचाने का संदेश दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि चिड़ियाघर बेहतर बनें। फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बंद है मगर जब खुलेगा तो बच्चों को यह पसंद आएगा। खासकर शेर, शेरनियां, पैंथर। यहां जानवरों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
- जयभगवान, इंस्पेक्टर वन्य प्राणी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed