फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lightning struck the dome of the temple in village Naurangabad, equipment in nearby houses got burnt

Bhiwani News: गांव नौरंगाबाद में मंदिर के गुंबद पर गिरी बिजली, आसपास के घरों में जल गए उपकरण

Wed, 27 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck the dome of the temple in village Naurangabad, equipment in nearby houses got burnt
गांव नौरंगाबाद में सैनियों की ढाणी में बिजली गिरने से टूटा मंदिर का गुंबद।
भिवानी। रोहतक रोड पर गांव नौरंगाबाद स्थित सैनियों की ढाणी में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे बारिश के दौरान मंदिर के गुंबद पर तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। इस वजह से गुंबद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के घरों में कई बिजली उपकरण जल गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में दूर-दूर तक कंपन महसूस किया गया।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबाद निवासी पूर्व तहसीलदार ईश्वर सैनी ने बताया कि उन्होंने करीब 300 वर्गगज भूमि पर पूरे गांव के लिए सार्वजनिक मंदिर का निर्माण कराया था। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे बारिश के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। इससे पहले कि लोगों को कुछ समझ आता, घरों के अंदर इन्वर्टर की बैटरी और अन्य बिजली उपकरण भी जल गए। मंदिर के गुंबद में मोटी दरारें आ गईं जबकि कीर्तन सभागार के पंखे और कूलर सहित दीवारों में लगी बिजली फिटिंग के पाइप भी बाहर निकल गए।
विज्ञापन

ईश्वर सैनी ने बताया कि बिजली गिरने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है वहीं आसपास के घरों में भी कई बिजली उपकरण जल गए। हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर की वीडियोग्राफी की। हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed