फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Light thrown on the marriage of Shri Krishna and Rukmini in Shrimad Bhagwat Katha

Bhiwani News: श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण व रुक्मिणी विवाह पर डाला प्रकाश

Sun, 15 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 15 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Light thrown on the marriage of Shri Krishna and Rukmini in Shrimad Bhagwat Katha
भिवानी में आयोजित कथा में भगवान श्री कृष्ण व रुक्मिणी की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
भिवानी। नई अनाज मंडी स्थित जनसेवा सदन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य रूप से भगवान और रुक्मिणी विवाह प्रसंग रहा। कथा व्यास सौमित्र दास वृंदावन वाले महाराज ने इस कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार बेटी की शादी की जाती है, वैसे ही कथा में भगवान का विवाह उत्सव मनाया गया है।
विज्ञापन

सप्ताह भर की इस दिव्य कथा में महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के प्रेम कहानी का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त और सुंदरता की देवी थीं। उनके विवाह की कथा एक अद्वितीय प्रेम और भक्ति की मिसाल प्रस्तुत करती है। महाराज ने विस्तार से बताया कि रुक्मिणी ने अपने पिता के विरोध के बावजूद श्री कृष्ण को अपना जीवन साथी मान लिया। भगवान श्री कृष्ण ने इस प्रेम और भक्ति को स्वीकार करते हुए रुक्मिणी के साथ विवाह किया। यह विवाह एक प्रतीक है सच्चे प्रेम, भक्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण का।
विज्ञापन

सौमित्र दास महाराज की कथा ने सभी भक्तों को भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के जीवन की महानता से परिचित कराया और प्रेम, भक्ति और समर्पण की सच्ची भावना को समझाया। यह कथा सभी के दिलों को छू गई और एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। इस अवसर पर भगवान की कथा आयोजक जय भगवान रानी सतिया, अमित प्रधान, पवन रानी सतिया, नन्दलाल, दिल्ली से नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed