{"_id":"69694d6625a920bad9077996","slug":"kalindi-express-4-hours-late-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145450-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से भिवानी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से भिवानी पहुंची
Fri, 16 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले में वीरवार को न्यूनतम पारा 0.5 व अधिकतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं, दोपहर 12 बजे तक कोहरे के साथ ओस की बूंदें आसमान से टपकती रहीं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण शहर के रेलवे जंक्शन पर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को ठिठुरन भरी ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वीरवार को गोरखधाम एक्सप्रेस 48 मिनट देरी, कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से, हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर 56 मिनट की देरी, हिसार-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटा 19 मिनट देरी, रेवाड़ी-बठिंडा एक्सप्रेस 48 मिनट देरी से भिवानी पहुंची।