{"_id":"62c7236afdebaa7bcf0341d8","slug":"jewelery-and-rs-5-lakh-stolen-from-advocate-s-house-in-mandhana-bhiwani-news-hsr6361210177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंढाणा में अधिवक्ता के घर से गहने व 5 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंढाणा में अधिवक्ता के घर से गहने व 5 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
36 फोटो गांव मंढाना में चोरी की घटना के दौरान बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव मंढाणा में एक अधिवक्ता के घर को चोरों ने पूरी तसल्ली से खंगाला और करीब 50 लाख रुपये कीमत के आभूषण और पांच लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों को चोरी की वारदात की भनक सुबह लगी। जिसके बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। चोरों ने बच्चों की गुल्लक तक को नहीं बक्शा और उन्हें तोड़कर भी रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के अंदर चार अलमारियों के लॉकर भी तोड़े। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वॉयड टीम की भी मदद ली। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला बुधवार देर रात का है। रात करीब 12 बजे से अलसुबह तीन बजे के बीच चोरों ने गांव में मंढाना अधिवक्ता अनिल कौशिक के मकान को अपना निशाना बनाया। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता अनिल ने बताया कि वह भिवानी न्यायालय परिसर में प्रेक्टिस कर रहा है। उसके घर में उसके माता-पिता के अलावा पत्नी, बच्चे और उसका छोटा भाई और उसकी पत्नी व भाई के दो बच्चे रहते हैं। खेत में कैटल फीड की फैक्टरी लगा रखी है। जिसे उसके पिता व भाई संभालते हैं। अनिल ने बताया कि बुधवार को वे भात भरकर आए थे। रात 11 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। उसके पिता फैक्टरी में सोने चले गए। जबकि उसकी पत्नी, मां और तीन बच्चे नीचे बैठक में सो गए। जबकि वह ऊपर कमरे में जाकर सो गया। उसका भाई भी अपने बच्चों के साथ छत पर सो गया था। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे फैक्टरी से उसका पिता घर आया। उन्होंने देखा कि गेट की कुंडी खुली पड़ी थी। पिता ने घर आते ही उसकी मां को जगाया। इसके बाद उन्हें चोरी का पता चला। अनिल ने बताया कि चोर बच्चों की गुल्लक तक तोड़कर पैसे ले जाने के अलावा करीब 50 तोले सोने व 2800 ग्राम चांदी सहित पांच लाख की नकदी चोरी कर ले गए।
चोर आभूषणों के साथ पिस्तौल की बुलेट भी चोरी कर ले गए
मकान से चोर 14 सोने की चेन, 12 सोने की अंगूठी, पांच तोले सोने का हार, दो सोने की किटी सेट, दो सोने के मंगलसूत्र, चार सोने के कड़े, 10 जोड़ी कान की बाली, आठ जोड़ी चांदी की पाजेब, चार जोड़ी चांदी हथफुल, दो जोड़ी तागड़ी गुच्छा, दो सोने की नथ, दो सोने के टीके, पांच सोने के चांद, एक जोड़ी सोने की बाली, पांच चांदी के चांद, 10 चांदी के सिक्के, दो चांदी के नारियल, तीन सोने के नाक की तिल्ली, दो कान के कोके और चेकबुक ले गए। इसके अलावा चोर लॉकर में रखे पिस्तौल के 18 बुलेट भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कार में नजर आ रहे संदिग्ध, फुटेज खंगाल रही पुलिस
चोरी का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक कार में सवार संदिग्ध नजर आ रहे है। हालांकि किसी के चेहरे स्पष्ट नहीं है।
वर्जन::::
गांव मंढाणा में एक घर के अंदर चोरी की वारदात हुई है। पुलिस की टीम ने मौका निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
- पवन शर्मा, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।