{"_id":"661b014c3c78f6d7f9088994","slug":"jcb-breaks-water-and-sewer-lines-during-railway-overbridge-construction-work-drinking-water-supply-halted-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116009-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी ने तोड़ी पानी और सीवर की लाइन, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी ने तोड़ी पानी और सीवर की लाइन, पेयजल आपूर्ति ठप
Sun, 14 Apr 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड रेलवे फाटक 52-सी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम पिछले ढाई साल से चल रहा है। हाल ही में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने यहां सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट किया था। फिलहाल रेलवे ओवरब्रिज के दोनों छोर पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। शनिवार शाम को मिट्टी भराई के दौरान जेसीबी के पंजे से सीवर और पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वजह से सीवर का गंदा पानी भी आसपास फैल गया वहीं शनिवार को दिनोद रोड क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। इसकी जानकारी मिलते ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पानी और सीवर की लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।
दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक 52-सी पर चल रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान शनिवार शाम पांच बजे मिट्टी को समतल करने के दौरान जेसीबी मशीन से सीवर और पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। पेयजल लाइन का पाइप उखड़कर बाहर निकल गया वहीं सीवर लाइन का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे गंदा पानी भी आसपास फैल गया। शनिवार सुबह दिनोद रोड क्षेत्र के लोग भी मौके पर जुट गए और रोष जताया। जिसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया।
जीतुवाला अंडर रेल पास महापंचायत के पदाधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि सरकारी विभागों के बीच आपसी तालेमल का अभाव है। लंबे अर्से बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट किया था, अब इस लाइन को पुल निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के कर्मचारियों ने जेसीबी से कार्य करने के दौरान तोड़ दिया। जिसकी वजह से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है वहीं सीवर का गंदा पानी भी फैल रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे पुल निर्माण काम पहले से ही लेटलतीफ चल रहा है इसकी वजह से दिनोद रोड लाइनपार क्षेत्र की करीब 60 हजार लोगों की आबादी और आठ गांवों के लोग भी मुख्य रास्ता बंद होने की परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों ने जेसीबी से पानी और सीवर की लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिन्हें दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। ये लाइन कुछ अर्से पहले ही शिफ्ट की गई थी और इस हिस्से में किसी भी तरह की खोदाई किए जाने से भी मना किया था। बावजूद इसके इन लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है जिन्हें ठीक कराया जा रहा है।
-सूरज प्रकाश जैन एसडीओ शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी