फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jail, two parties, beating

एक ही बैरक में बंद दो गुटों के बीच जेल के अंदर घमासान

Tue, 18 Aug 2020 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
jail, two parties, beating
जिला कारागार के अंदर एक बैरक में बंद दो गुटों के बंदियों के बीच घमासान हो गया। इस घमासान में पांच बंदियों पर नुकीली पत्तियों से हमला कर चोटें पहुंचाई गई। जेल प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो तुरंत मौके पर अधिकारी पहुंचे और घायल बंदियों को प्राथमिक उपचार दिलाया। वहीं इस मामले की शिकायत जेल उपाधीक्षक ने सदर पुलिस थाने में दी। जिस पर पुलिस ने जेल में बंद 17 बंदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में जिला जेल उपाधीक्षक अमित अत्री ने बताया कि 17 अगस्त की अल सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर बैरक नंबर 19 में हवालाती बंदी राजीव, राजीव पुत्र रामनिवास, रोहित, राकेश, व रोहित पुत्र चांद सिंह सो रहे थे। इसी दौरान इन पांचों हवालाती बंदियों पर बैरक के अंदर अन्य 17 बंदियों ने नुकीली पत्तियों से हमला कर दिया। इस हमले में पांचों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। जेल प्रशासन ने तुरंत इस मामले में संज्ञान लिया और बैरक के अंदर झगड़ा करने वालों को अलग कर दिया।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान यादव ने बताया कि जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर जिला कारागार में बंदी रवि, राहुल, रामोतार, रामफल, रवींद्र, रवींद्र पुत्र मामराज, रवि पुत्र किशन, राहुल पुत्र पृथ्वी, राजेश, रहिश, राहुल पुत्र राजेश, रुसतम, राहुल पुत्र सुरजाराम सहित 17 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed