फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is mandatory to update the student's data on the MIS portal by May 20; negligence will result in debarment from the board examination.

Bhiwani News: 20 मई तक एमआईएस पोर्टल पर छात्रा का डाटा अपडेट करना अनिवार्य, लापरवाही पर बोर्ड परीक्षा से होंगे वंचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to update the student's data on the MIS portal by May 20; negligence will result in debarment from the board examination.
भिवानी। शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम का डाटा 20 मई तक अनिवार्य रूप से एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए अन्यथा लापरवाही करने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार एमआईएस पोर्टल 20 मई तक खुला रहेगा और इस अवधि में सभी स्कूलों को विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड समय पर ऑनलाइन अपडेट करना होगा। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में अंक अपलोड न करने पर विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने से वंचित किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को पारदर्शी बनाना और अंतिम समय में होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचाव करना है। जिले में कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च तक तथा कक्षा नौवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परीक्षाओं के बाद अब स्कूलों को परिणाम संकलित कर पोर्टल पर दर्ज करना है। कई स्कूलों ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कदम शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक छात्र का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा में विद्यार्थियों के अंक एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में लापरवाही या देरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। -निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed