फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Isharwal night bus service stopped, villagers' problems increased

Bhiwani News: ईशरवाल रात्रि बस सेवा बंद, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Sun, 10 Aug 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Isharwal night bus service stopped, villagers' problems increased

विज्ञापन
तोशाम। ईशरवाल से हिसार के लिए चलने वाली रात्रि बस सेवा का ठहराव मिरान तक सीमित कर देने से गांव भेरा, सिढान और जैनावास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह बस रात को ईशरवाल तक जाती थी लेकिन हाल ही में इसका रूट छोटा कर दिया गया है जिससे नौकरीपेशा, विद्यार्थी और देर रात यात्रा करने वाले यात्री परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह बस सेवा उनके लिए सुविधाजनक और सुलभ साधन थी लेकिन अब उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। गांव भेरा के धर्मबीर, उमेद सिंह, सिढान के रघुबीर सिंह और सोमबीर ने प्रशासन से मांग की है कि रात्रि बस सेवा को दोबारा ईशरवाल तक चलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह सेवा पुनः शुरू होना उनके क्षेत्र के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed