फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Irrigation department helpers' Diwali will be dull due to non-payment of salaries

Bhiwani News: वेतन न मिलने से सिंचाई विभाग के हेल्परों की फीकी बनेगी दिवाली

Sun, 12 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department helpers' Diwali will be dull due to non-payment of salaries
भिवानी। सिंचाई विभाग में तैनात हेल्परों की इस बार की दिवाली फीकी रहने वाली है क्योंकि अब तक उन्हें सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। विभाग के अन्य कर्मचारियों को जहां समय पर वेतन का भुगतान कर दिया गया है वहीं हेल्पर वर्ग अभी तक वेतन से वंचित है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों के सामने न केवल घरेलू खर्चों और बच्चों की फीस का संकट खड़ा हो गया है बल्कि त्योहार की खुशियां भी फीकी पड़ गई हैं। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के यमुना जल सेवाएं सर्कल में तीन डिविजन हैं जहां करीब 250 से अधिक हेल्पर तैनात हैं। सभी हेल्परों को अब तक सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों से लेकर क्लर्क तक का वेतन हर महीने की पहली तारीख को जारी कर दिया जाता है लेकिन हेल्परों के वेतन भुगतान में हर बार लेटलतीफी की जाती है।
विज्ञापन

हेल्परों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर जब अन्य कर्मचारी परिवार के साथ खुशियां मना रहे हैं वहीं वेतन न मिलने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न तो आवश्यक खर्च उठा पा रहे हैं और न ही परिवार के लिए कुछ खरीद पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति हर महीने दोहराई जाती है लेकिन इस बार त्योहार के समय आर्थिक तंगी ने परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed