फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   intercity express will be run Hisar to New Delhi by Bhiwani

हिसार, भिवानी, रोहतक, शकूरबस्ती के रास्ते नई दिल्ली तक चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
intercity express will be run Hisar to New Delhi by Bhiwani
भिवानी रेलवे स्टेशन । संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हिसार, भिवानी, रोहतक, शकूरबस्ती के रास्ते नई दिल्ली तक अब इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन सुबह रवाना होकर शाम को वापस उसी स्टेशन पर लौटेगी। रेलवे के नए आदेशों के अनुसार 54423/54424 यात्री गाड़ी का ठहराव सिरसा एक्सप्रेस की तरह चुनिंदा स्टेशनों पर रहेगा। इससे भिवानी, हिसार और रोहतक के हजारों लोगों का व्यापारिक उद्देश्य से नई दिल्ली आनाजाना आसान होगा।
विज्ञापन

भिवानी के रास्ते नई दिल्ली वाया रोहतक, बहादुरगढ़ जाने वाली सिरसा एक्सप्रेस 1983 से भिवानी वासियों के लिए जीवनरेखा मानी जा रही है। इस ट्रेन से रोजाना ही करीब तीन हजार यात्री भिवानी से दिल्ली सुबह जाते और शाम को लौट आते हैं।
विज्ञापन

सिरसा एक्सप्रेस गाड़ी सिरसा से सुबह 2 बजकर 35 पर चलेगी। ये गाड़ी पांच बजकर 10 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी। फिर 5:15 पर भिवानी से वाया रेवाड़ी, गुरुग्राम, नई दिल्ली होते हुए तिलकब्रिज साढ़े दस बजे पहुंचेगी। शाम को पांच बजकर 15 मिनट पर तिलकब्रिज से रवाना होकर नई दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी होते हुए सिरसा पहुंचेगी। इसी तरह इंटरसिटी गाड़ी हिसार से सुबह 5:15 पर चलकर 6 बजकर 20 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी। फिर भिवानी से 6:45 बजे रवाना होकर कलानौर, रोहतक, सांपला, बहादुरगढ़, नांगलोई, शकूरबस्ती होते हुए नई दिल्ली सुबह साढ़े 9 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ ने जताई खुशी
हिसार से नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी चलाने पर दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने संघ की मांग व जनहित को ध्यान में रखते हुए आम आदमी को बहुत बड़ी राहत दी है। ट्रेनों का संचालन होने से भिवानी के लोगों के लिए व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा। इसके लिए सांसद अरविंद शर्मा का भी अहम सहयोग रहा है। बुधवार को संघ सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संघ एवं यात्रियों की मांग पर हिसार से चलकर दिल्ली जंक्शन जानी थी उस गाड़ी को इंटरसिटी एक्सप्रेस किया है। इस निर्णय पर संघ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा का भी आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर दैनिक रेल यात्री जनकल्याण संघ के प्रधान महाबीर डालमिया, रामप्रसाद राठौड़, ललित शर्मा, प्रदीप भार्गव, नवीन गुप्ता, अमित कुमार, रविकांत, निवास, इंद्राज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed