फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Injured by tearing clothes and assault, the woman swallowed poison, died during treatment

Bhiwani News: कपड़े फाड़ने व मारपीट से आहत महिला ने जहर निगला, उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Injured by tearing clothes and assault, the woman swallowed poison, died during treatment
भिवानी। गांव कलिंगा निवासी एक महिला के साथ तीन लोगों के द्वारा कमरे में बंध करके मारपीट करने व कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना से आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ने उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। महिला की पहचान हेमलता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने, मारपीट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति संजय ने बताया कि उसने सोनीपत निवासी एक व्यक्ति के खेत अपने गांव निवासी सत्यवान के साथ मिलकर ठेके पर ले रखे हैं। गत 19 अप्रैल को वह और सत्यवान खरक कलां अनाज मंडी में गेहूं बेचकर आए थे। सत्यवान ने उसे रसीद नहीं दी। घर जाने के बाद उसकी पत्नी ने सत्यवान से रशीद मांगी तो सत्यवान उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौच करने लगा और घर पर आकर रसीद लेकर जाने की बात कही।
विज्ञापन

इस घटना के बाद वह सो गया। रात करीब 11 बजे जब वह उठा तो उसे अपनी पत्नी घर पर नहीं मिली। उसने अपनी पत्नी के पास फोन पर बात की। फोन पर उसकी पत्नी ने बताया कि उसको सत्यवान वे उसके भाई हरिओम और सोमपाल ने कमरा में बंद कर रखा है और घर पर नहीं आने दे रहे। यह बात सुनकर वह सत्यवान के घर पर गया। जहां उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ रखे थे और उसके साथ मारपीट की गई थी। वह अपनी पत्नी को वहां से अपने घर पर ले आया। लेकिन उसकी पत्नी इस मारपीट व कपड़े फाड़ने की बात से आहत थी। कुछ देर बात महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन ने उसे भिवानी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरक कलां पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पहुंची। पति के बयान पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed