फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Indefinite strike of Safai Karamcharis on demands from today, cleaning system will crumble

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से , चरमराएगी सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of Safai Karamcharis on demands from today, cleaning system will crumble
अपनी मांगों को लेकर शहर के सरकुलर रोड पर प्रदर्शन करते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। कर्मचारियों ने कहा कि कौशल विकास निगम को भंग करने, दो माह का बकाया वेतन दिलवाए जाने, तेल साबुन, वर्दी सहित बंद की गई अन्य सुविधाएं बहाल किए जाने, हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने, एक वर्ष से सफाई कर्मचारियों के वेतन से काटे गए पीएफ के रुपयों की जानकारी देने, वर्ष 2014 से सफाई कर्मचारियों का ईएसआई कार्ड के रुपये वेतन से काटे जा रहे है, जिनका रिकॉर्ड देने, कर्मचारियों का पीएफ व जीपीएफ दोनों का रुपया जमा करवाने जाने सहित मांगें काफी समय से लंबित है।
विज्ञापन

उक्त मुद्दों को लेकर सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 12 अप्रैल से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस उपायुक्त को सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किए जाने के उद्देश्य से सरकार ने कौशल विकास निगम बनाया है, जिसके तहत बिना नोटिस दिए पुराने कर्मचारियों को हटाकर बेरोजगार बनाया जा रहा है। इसके विरोध में वे काफी समय से सरकार को अवगत करवा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि जब नगर परिषद में अधिकारियों को समस्या अवगत करवाने पहुंचते हैं तो वहां पर कोई अधिकारी नहीं मिलता। इसके चलते उन्होंने संघर्ष की राह अपनाई है। दानव ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है। इस अवसर पर सुरेश कुमार, कुलबीर, तेजपाल, मनीष, जोनी, दारा, सुभाष, प्रेम, विक्की, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed