फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Indecent message put in online study group, case registered

ऑनलाइन पढ़ाई के ग्रुप में डाला अभद्र संदेश, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Indecent message put in online study group, case registered
भिवानी। गुजरानी मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय की कक्षा 11वीं के ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र संदेश डालने का मामला आया है। क्लास टीचर ने मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के शिक्षक ने बताया कि 17 जून की दोपहर 12 बजे वह जूम एप पर कक्षा 11 की ऑनलाइन क्लास ले रहा था। ग्रुप में 12 विद्यार्थी जुड़े थे। ऑनलाइन कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही किसी ने अभद्र संदेश ग्रुप में डाल दिया। मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी गई। उसके बाद मामले की शिकायत एसपी को दी। पुलिस ने अब इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed