{"_id":"6744b466aab4feac970eced4","slug":"inconclusive-conversation-with-sub-divisional-officer-to-demand-compensation-in-lieu-of-pipeline-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126271-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पाइप लाइन के बदले में मुआवजे की मांग के लिए उपमंडल अधिकारी से बेनतीजा वार्तालाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पाइप लाइन के बदले में मुआवजे की मांग के लिए उपमंडल अधिकारी से बेनतीजा वार्तालाप
Mon, 25 Nov 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
विधायक घनश्याम सर्राफ से बातचीत करता किसानों का प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य।
भिवानी। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उनके खेतों में तेल पाइप लाइन डालने के एवज में न्यायोचित मुआवजे की मांग के लिए नागरिक उपमंडल अधिकारी भिवानी महेश कुमार के नेतृत्व में बातचीत की। इस बातचीत में इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से कर्नल अशोक कुमार के नेतृत्व में कंपनी के अधिकारी शामिल हुए।
किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा नेता कामरेड ओमप्रकाश, रवि आजाद, राकेश कुमार आर्य, पूर्व निरीक्षक शमशेर सिंह यादव शामिल हुए। आपसी सहमति बनाने के लिए बातचीत दो घंटे चली लेकिन आपसी सहमति नहीं बन पाई। किसान प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त महाबीर कौशिक से अनुरोध किया कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री से मिलवाया जाए, उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया। सोमवार सांयकाल किसानों का प्रतिनिधिमंडल विधायक आवास पहुंचा। इसमें सतबीर जांगड़ा, सतीश यादव रुपगढ़, दिनेश शर्मा उमरावत व धरनारत किसान शामिल थे।