फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the examination of physics and economics of twelfth, 12 supervisors were relieved of duty, careless in duty

Bhiwani News: बारहवीं के भौतिक विज्ञान और अर्थ शास्त्र की परीक्षा में ड्यूटी में लापरवाह 12 पर्यवेक्षक हुए कार्यभार मुक्त

Fri, 10 Mar 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
In the examination of physics and economics of twelfth, 12 supervisors were relieved of duty, careless in duty
बोर्ड परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव। 
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की भौतिक विज्ञान और अर्थ शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में बोर्ड के विभिन्न उड़नदस्तों ने नकल के 99 केस दर्ज किए। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर 12 पर्यवेक्षकों को भी कार्यभार मुक्त किया गया। शुक्रवार को बारहवीं की परीक्षा में 1067 परीक्षा केंद्रों पर 80772 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उड़नदस्ते ने पलवल के उपमंडल हथीन में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां नकल के 25 केस दर्ज किए। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने सिरसा के रावमावि भावदीन में नकल का एक केस दर्ज किया। बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल के 36 केस दर्ज किए। जिनमें रावमावि करेवड़ी में एक, एमपीजे रावमावि शहजादपुर में 28, रावमावि मुरथल में दो और राकवमावि जखौली में छह नकल के केस दर्ज किए। एमपीजे रावमावि शहजादपुर में कार्यरत पर्यवेक्षक प्रदीप चौहान टीजीटी गणित सविता मॉडर्न हाई स्कूल सोनीपत व अमित दहिया पीटीआई राउवि सलीमसर माजरा को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया है। महेंद्रगढ़ एसडीएम के उड़नदस्ते ने बीएसएन वमावि बापरौली पर नियुक्त पर्यवेक्षक अमन कुमार टीजीटी गणित व संदीप कुमार पीजीटी राजनीतिक विज्ञान को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया। एसडीएम जींद के उड़नदस्ते ने रावमावि ढिगाना पर नियुक्त पर्यवेक्षक रमेश सीएंडवी को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया। डीसी रोहतक उड़नदस्ते ने रावमावि रिटौली परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक सविता टीजीटी उपकार हाई स्कूल रोहतक और बोर्ड अध्यक्ष स्पेशल उड़नदस्ता ने वीकेएम वमावि रोहतक पर नियुक्त पर्यवेक्षक ललित टीजीटी रसायन विज्ञान को लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया।
विज्ञापन

पलवल से संचालित एसटीएफ ने रावमावि जाड़रा रेवाड़ी परीक्षा केंद्र पर कार्यरत पर्यवेक्षक सुनील कुमार जेबीटी और एसटीएफ पांच ने रावमावि हसनपुर तावडू पर कार्यरत पर्यवेक्षक अशोक कुमार जेबीटी को कार्यभार मुक्त किया। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता चरखी दादरी ने रावमावि समसपुर पर कार्यरत पर्यवेक्षक कृष्ण कमार पीजीटी व रावमावि छपार परीक्षा केंद्र पर कार्यरत पर्यवेक्षक रामफल पीजीटी, उपमंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ता होडल ने आरएस वमावि होडल पर नियुक्त पर्यवेक्षक ज्योति रानी टीजीटी गणित को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया। शिक्षा बोर्ड ने कार्यभार मुक्त हुए सभी शिक्षकों के संबंध में विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा बच्चों, अभिभावकों और ग्राम पंचायतों के साथ समाजसेवी संगठनों और समाज के सभी वर्गों से आह्वान है कि वे अपनी सकारात्मक सोच के साथ बच्चों को नकल रूपी गलत मार्ग पर चलना न सिखाएं। हम नकल की कुप्रवृत्ति को बढ़ावा न दें बल्कि इसे खत्म करने में बोर्ड प्रशासन का साथ दें। हमें इस संकीर्ण सोच को त्यागना होगा, तभी बच्चों का भला होगा।
- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed